Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsFarmer Registration Program Launched in Patahi Bihar

पताही प्रखंड में फार्मर्स रज्ट्रिरी हुआ शुरू

भारत सरकार के कृषि कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर पताही प्रखंड में फार्मर्स रज्ट्रिरी कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। पहले चरण में कुछ गावों में किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। किसान अपने आधार कार्ड,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 27 April 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
 पताही प्रखंड में फार्मर्स रज्ट्रिरी हुआ शुरू

पताही, एसं। भारत सरकार के कृषि कल्याण मंत्रालय के नर्दिेश के अलोक मे एग्री स्ट्रेक कार्यक्रम के अंतर्गत पताही प्रखंड में भी फार्मर्स (किसान)रज्ट्रिरी का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहद प्रथम फेज में प्रखंड के कुछ गावों मे फार्मर्स (किसान) रज्ट्रिरी का कार्य किया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात ने बताया कि इसमें किसानो का पंजीयन संख्या, स्वयं के नाम जमाबंदी रसीद जिसमें खाता, खेसरा नश्चिति रूप से अंकित होना चाहिए। आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ किसान अपने पंचायत में प्रतिनियुक्त कृषि कर्मी एवं राजस्व कर्मचारी से सम्पर्क कर अपना फार्मर्स (किसान ) रज्ट्रिरी का कार्य करा रहे हैं। प्रथम फेज में प्रखंड के पताही यदु, बेला बैजू, बोकाने कला, वृता टोला, जिहुली पंचायत आदि में कृषि कार्यालय या पंचायत भवन पर कैम्प लगाकर इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। मूलतः यह कार्यक्रम दो चरणों मे किया जायेगा। प्रथम चरण मे कृषि विभाग द्वारा ई केवाईसी तथा द्वितीय चरण मे कर्मचारी के द्वारा किया जायेगा। कार्य पूर्ण होने पर राजस्व कर्मचारी के आईडी से यूनिक आईडी जेनरेट होगा जो एक पीडीएफ के रूप मे राजस्व कर्मी के द्वारा किसान को प्राप्त होगा। धीरे धीरे प्रखंड के सभी राजस्व गावों में यह कार्यक्रम चलाकर सभी किसानो का रज्ट्रिरी का कार्य किया जायेगा। ताकि सरकार से मिलने वाली सभी तरह की सुविधा किसानो को समुचित मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें