Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsExecutive assistant went on strike

हड़ताल पर गए कार्यपालक सहायक

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक सहायक बुधवार से मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कचहरी स्थित प्रमंडल कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे। धरना का नेतृत्व कार्यपालक सहायक संघ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 14 Nov 2019 03:29 PM
share Share
Follow Us on
हड़ताल पर गए कार्यपालक सहायक

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक सहायक बुधवार से मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कचहरी स्थित प्रमंडल कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे। धरना का नेतृत्व कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष नासिर खान ने किया।

धरना पर बैठने वाले कार्यपालक सहायक तानाशाही रवैया, अवैध उगाही, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी व अवैध रुप से किए जा रहे स्थानांतरण पर अविलंब रोक लगाने की मांग कर रहे थे। धरना देने वाले कार्यपालक सहायकों ने 72 घंटे के अंदर मांगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

कहा कि कार्यपालक सहायकों की मांग पूरा नहीं होने पर बेतिया, बगहा सहित अन्य प्रमंडल के कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर चले जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आपूर्ति प्रमंडल मोतिहारी के विद्युत कार्यपालक अभियंता के मनमाने रवैया पर रोक नहीं लगने की स्थिति में सातवें दिन से कर्मचारी महासंघ गुट के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल पर जाने के अल्टीमेटम दिये जाने से विद्युत विभाग के कार्य पर असर पड़ने की संभावना है। मौके पर संदीप कुमार, रंजन कुमार, श्याम बाबू साह, रमेश कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, इम्तियाजउद्दीन खान सहित कई मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें