इको क्लब के माध्यम से लोगों में पर्यावरण संरक्षण की दी जा रही है जानकारी
सरकारी स्कूलों में इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। मिशन हरियाली के तहत स्कूलों में पौधे लगाए गए हैं। इको क्लब का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सह शैक्षणिक...

सिकरहना, निज संवाददाता। सरकारी स्कूलों में गठित इको क्लब के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्कूलों में तथा उसके आसपास मिशन हरियाली के तहत पेड़ पौधे लगाये गये है। इसके देखरेख की जम्मिेवारी इको क्लब के माध्यम से की जा रही है। ढाका प्रखंड अंतर्गत अधिकांश स्कूलों में इको क्लब का गठन किया गया है। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का का मुख्य उद्देश्य वद्यिार्थियों में सह शैक्षणिक क्रियाकलापों के माध्यम से जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक संवेदनशीलता को विकसित करना है।
इको क्लब में कुल 21 सदस्य है। मध्य वद्यिालयों में बाल संसद के 14 बच्चे व एचएम द्वारा चयनित 6 बच्चे है। एक एचएम है। वहीं उच्च माध्यमिक वद्यिालयों में 20 बच्चों का चयन एचएम द्वारा किया गया है। मध्य वद्यिालय सराठा के एचएम मो. ज्याउल्लाह व मध्य वद्यिालय बिसरहिया के एचएम उमेश बैठा ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण और जलवायू परिवर्तन के बारे में जानकारी दी जाती है। पर्यावरण और जैव विविधता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। ये न केवल हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ पानी और भोजन प्रदान करते है बल्कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सुखा और भूस्खलन से भी हमारी सुरक्षा करते है। परंतु, आज के समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती बन गया है, जिसका प्रभाव हमारे सम्पूर्ण इकोसस्टिम पर पड़ रहा है। इको क्लब के माध्यम से बच्चों को छोटे छोटे प्रयास जैसे पानी बचाना, बिजली की खपत कम करना, पौधे लगाना आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही बच्चे लोगों को पर्यावरण व जलवायु के प्रति संवेदनशील बनाते हुए पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जून महीने में एकल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों में इको क्लब के माध्यम से जागरूकता फैलायी जा रही है। सभी महीनों में अलग अलग विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।