डीएम ने पताही प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
डीएम सौरभ जोरवाल ने पताही प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों के साथ बैठक की। निरीक्षण...

पताही, एसं। डीएम सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को पताही प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने कार्य के लिए आए लोगों से जानकारी भी ली। सबसे पहले डीएम आरटीपीएस कार्यालय पहुंचे तथा अपने कार्यों के लिए लाइन में लगी छात्राओं और महिलाओं से जानकारी ली। इसके पश्चात वे बाल विकास परियोजना कार्यालय, अंचल कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय, आवास योजना कार्यालय और प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किए। डीएम ने प्रखंड कार्यालय में बैठकर आमलोगों की फरियादें सुनी। जिसमें प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष के द्वारा लिखित आवेदन को पताही पूर्वी मुखिया कृष्ण मोहन कुमार, पताही पश्चिमी पंचायत के मुखिया सुनील कुमार तथा बोकाने कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इसमें विकास कार्यों हेतु नर्मिाण होने वाले योजनाओं के लिए भूमि का नो ड्यूज नहीं देने सहित अन्य आरोप अंचल कार्यालय पर लगाए गए। वहीं अन्य कई लोगो द्वारा दाखिल ख़ारिज, पैमाइस आदि जमीन सम्बन्धित मामलों को भी लेकर कार्यालय पर कई आरोप लगाए गए। विधायक प्रतिनिधि अभय प्रताप द्वारा गलत आवासीय बनाने का आरोप लगाया गया। पताही पश्चिमी के मुखिया सुनील कुमार ने आवास सहायक राजेश कुमार पर सर्वें के नाम पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया। साथ ही बेला मध्य वद्यिालय के प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगाया गया। मुखिया व वद्यिालय की छात्रा ने छात्रवृति का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया। डीएम ने सभी की फरियाद सुन पकड़ीदयाल अनुमण्डल पदाधिकारी अविनाश कुमार, बीडीओ सम्राट जीत, सीओ नाज़नी अकरम आदि पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा नर्दिेश दिए। इधर, डीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यालय कर्मी चुस्त-दुरुस्त दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।