Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsDengue Cases Resurface in Motihari Health Department on Alert

डेंगू का एक मरीज मिला, अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी में कई महीनों के बाद डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर अस्पताल ने डेंगू वार्ड को फिर से सक्रिय कर दिया है। पिपरा के विनोद शाह को बुखार के इलाज के लिए भर्ती किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 13 Feb 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
डेंगू का एक मरीज मिला, अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी। नगर संवाददाता कई महीनों बाद जिला में डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। डेंगू के मरीज लगातार कई महीने से नहीं मिलने के कारण डेंगू वार्ड बंद करने पर सदर अस्पताल विचार कर रहा था। लेकिन अब डेंगू के मरीज मिलने के बाद फिर से इस वार्ड को सक्रिय कर दिया गया है। बताया जाता है कि डेंग का मरीज पिपरा का विनोद शाह पिपरा का रहने वाला है। विनोद शाह में बताया कि बुखार का इलाज कराने आए थे। जांच में डेंगू मिला। सदर अस्पताल में भर्ती इलाज हो रहा है अभी ठीक है। सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे ने बताया कि मरीज ठीक है। कल ही भर्ती हुआ था। इधर डॉक्टर यू एस पाठक ने बताया कि गर्मी के धमक के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सावधानी बरतना है। दिन में भी मच्छरदानी लगा कर सोए। घर को साफ सुधरा रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें