Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsCriminal Surrendered in 2024 Robbery Case in Pipra Bihar

दस हजार का इनामी अभियुक्त धराया

पिपरा थाना क्षेत्र में 2024 में हुई डकैती के आरोपी रामविश्वास यादव ने मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पिपरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि रामविश्वास पर 10,000 रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 20 Feb 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
दस हजार का इनामी अभियुक्त धराया

पिपरा,निज प्रतिनिधि।पिपरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई डकैती कांड का वांछित अभियुक्त भेड़खिया गांव निवासी रामविश्वास यादव ने मंगलवार को मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पिपरा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने दस हजार रुपया का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी पर वर्ष 2021 से लेकर अब तक विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें डकैती एवं आर्म्स एक्ट का मामला भी है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी जिससे उसने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें