ªमहिलाएं सपने बेचने के लिए नहीं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए हैं:कैप्टन डॉ.डिंपल भाटी
मोतिहारी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैप्टन डॉ. डिंपल सिंह भाटी ने महिलाओं को आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सपने पूरा करने के लिए हैं, न कि...

मोतिहारी,निप्र। आग आप खुद पर विश्वास रखें तो कोई आपको रोक नहीं सकता। चुनौती से भागें नहीं बल्कि उसे गले लगायें। उक्त बातें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेना के डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व कर रही महिला अधिकारी कैप्टन डॉ. डिंपल सिंह भाटी ने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप महिलाएं सपने बेचने के लिए नहीं हैं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए हैं। अपना उदाहरण देते हुए कहा कि चुनौतियों से भागें नहीं बल्कि उसे गले लगायें। उन्होंने कहा कि सेना के डेयरडेविल्स बाइकर्स टीम में महिलाओं को शामिल होने काफी चुनौती वाला व खतरनाक माना जाता था। लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लेकर प्रयास शुरू किया। आज वे महिला अधिकारी के रूप में सेना के डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।