Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsBJP Women s Front Discusses Budget for Empowering Women and Farmers in Raxaul

केन्द्रीय बजट पर संगोष्ठी आयोजित

रक्सौल में भाजपा महिला मोर्चा की बजट संगोष्ठी हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और बिहार के लिए है। उन्होंने इसे गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीTue, 18 Feb 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
 केन्द्रीय बजट पर संगोष्ठी आयोजित

रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। संगठनिक जिला रक्सौल भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान व मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को मोर्चा कार्यालय में बजट संगोष्ठी हुई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह बजट विकसित भारत विकसित बिहार व मजबूत भारत मजबूत बिहार के निर्माण के लिए है। उन्होंने इसे मध्यम वर्ग व महिलाओं को समर्पित विकसित भारत का सपना साकार करने वाला बताया। बजट गरीब, युवा, किसान व महिलाओं को सशक्त बनाने वाला ठहराया। सबसे अधिक खेती मखाना का बिहार में होता है। इसलिए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, मोर्चा उपाध्यक्ष रेणु गुप्ता, पार्वती तिवारी, प्रिया गुप्ता, मंत्री चंदा श्रीवास्तव, आशा गुप्ता, कविता कुशवाहा, संगीता मिश्रा, मीरा कुशवाह, मीतु गुप्ता सहित अन्य महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें