तेतरिया में मशाल कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता
बिहार सरकार ने खेलकूद में छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए 'प्रतिभा खेल पहचान योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, और...

तेतरिया। बिहार सरकार ने छात्र-छात्राओं को खेलकूद में निखार लाने के लिए प्रतिभा खेल पहचान योजना मशाल कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत शुक्रवार को तेतरिया प्रखंड के पुनास लहलादपुर, पानापुर,मनियारपुर, मधुआहांवृत, तेतरिया हाईस्कूल सहित सभी मध्य वद्यिालयों में तीन दिवसीय वद्यिालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटक्सि, वालीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिता में छात्रों, छात्राओं ने भाग लिया। सरकारी िवद्यालयों में मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
रक्सौल। प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के तहत तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इसमें अंडर 14 में क्रिकेट,बॉल थ्रो,लांग जंप,60मीटर दौड़,600मीटर कबड्डी तथा अंडर 16 में क्रिकेट,बाल थ्रो,100 मीटर दौड़800सौ मीटर दौड़ लांग जंप, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अधिकांश बच्चें ने हस्सिा लिया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीईओ ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतिभा खेल प्रतियोगिता में चयनित बच्चें संकुल में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे,इसमे चयनित छात्रों को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें चयनित छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।