Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Man eater wild tiger killed a man in bettiah Bihar near Valmiki tiger reserve

बेतिया में बकरी चरा रहे अधेड़ को आदमखोर बाघ ने बनाया निवाला, स्थानीय लोगों ने किया बवाल

घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरीया गांव के पास की है। बाघ के हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान इनरदेव महतो, 50 वर्ष के रूप में की गयी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इनरदेव महतो सुबह 5 बजे अपनी बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर गए थे।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेतियाTue, 17 Sep 2024 11:20 AM
share Share

बड़ी खबर बिहार के बेतिया है जहां एक अधेड़ शख्स पर आदमखोर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में उसकी मौत हो गई। जानवर उसे घसीट कर जंगल में ले गया और उसका गला और कलेजा चबा गया। हालांकि शोर मचाने पर बाघ उसके शव को छोड़कर जंगल के भीतर भाग गया। उसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला। घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी डॉ उमेश मणी ने घटना की पुष्टि की है।

यह घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरीया गांव के पास की है। बाघ के हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान इनरदेव महतो, 50 वर्ष के रूप में की गयी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इनरदेव महतो सुबह 5 बजे अपनी बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। कुछ देर के बाद जब उनकी बकरियां भागकर घर वापस आईं, तो इनरदेव महतो के परिवार वालों को कुछ अनहोनी का शक हुआ। उसके बाद परिजन और ग्रामीण खोजबीन करने लगे। थोड़ी देर बाद पता चला कि इनरदेव महतो को बाघ ने मार दिया।

एक चश्मदीद ग्रामीण मदन महतो ने बताया कि बाघ ने इनरदेव महतो संतोष विक्रम साह के खेत में बकरी चरा रहा था। उसी समय बाघ ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद इंद्रदेव के शव को खींचते हुए तक़रीबन 500 मीटर तक घसीटकर ले गया। हल्ला होने पर लाठी डंडा लेकर ग्रामीण जुटे और जंगल के अंदर जाकर उसे बाहर निकाला। बाघ उसकी गरदन और कलेजे का काफी बड़ा हिस्सा काटकर खा गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से कहा गया है कि मृतक के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें