Hindi Newsबिहार न्यूज़man committed suicide in love affair family alleged girl provoke him

लव अफेयर में युवक ने जान, परिजनों ने लड़की पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

  • मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि युवक के परिजनों ने लड़की पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर एवं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, हिन्दुस्तान टीम, पूर्णियाWed, 12 Feb 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
लव अफेयर में युवक ने जान, परिजनों ने लड़की पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

बिहार में लव अफेयर के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान दे दी। वारदात पूर्णिया जिले की है। युवक की मौत के बाद घरवालों में कोहराम मच गया है। घटना मधुबनी थाना के मंझली चौक स्थित एक लॉज में सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान बनमनखी थाना के पिपरा गांव निवासी पच्चीस वर्षीय जयकिशोर साह के रूप में की गयी है। वह शहर के एक बाइक शो रूम में कर्मचारी था।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले पांच- छ: सालों से पूर्णिया में रह रहा था। उसने मंझली चौक के समीप तारानगर में लॉज में एक कमरा ले रखा था, जहां वह निवास कर रहा था। उसके लॉज के समीप बनमनखी थाना क्षेत्र की एक युवती किराया पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा थी।

उक्त युवती से जयकिशोर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक देर रात लॉज में रह रहे अन्य किरायेदारों ने युवक को बंद कमरे में फंदे से झूलते पाया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। एफएसएल की टीम के साथ पहुंची मधुबनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया।

मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि युवक के परिजनों ने लड़की पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर एवं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें