डबल इंजन की सरकार ने झूठे वायदे कर वोट की राजनीति की : भानू
बिहार में युवा शक्ति के चलते कांग्रेस पार्टी ने लुटेरी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और युवाओं...
बेनीपट्टी, निप्र। युवा शक्ति के बदौलत बिहार एवं भारत की लुटेरी सरकार को खदेड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसके लिए अभियान चला चुकी है। राजनीतिक परिवर्तन में बिहार का महत्वपूर्ण स्थान है। जहां डबल इंजन की सरकार ने लोगों को ठग कर, झूठे वायदे कर वोट की राजनीति की है। भ्रष्टाचार, बलात्कार, बेरोजगारी, युवओं का पलायन, धर्म के नाम पर समाज का बंटवारा चरम पर है। अब देश की युवा पीढ़ी जग गई है और ऐसी विफल सरकार को उखाड़कर एक बार फिर से कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है। बेनीपट्टी के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित ‘बिहार मांगे परिवर्तन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चीफ ने कही।
उन्होंने मंच से पोस्टर लॉन्च कर पैदल मार्च करते हुए इंदिरा गांधी, विद्यापति, जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। आगत अतिथियों का स्वागत एआईसीसी के सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपण झा एवं अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने की। रूपन झा ने अपनी स्वागत भाषण में कहा कि पार्टी में युवाओं की मेहनत का प्रतिफल तय होनी चाहिए तभी हम कामयाबी तक पहुंचने में सफल होंगे। चीफ ने कहा कि बिहार की धरती पर आकर वे गौरवान्वित हैं। यहां परिवर्तन की जरूरत है। बिहार में बंद चीनी मिलें, पेपर मिल को खोलवाने के नाम पर बिहार के युवाओं को ठगा है। बिहार के लोग अब नहीं ठगाएंगे। एक मखाना के नाम पर कितने को ठगने का काम किया जाएगा। कहा कि भारत के लोग इज्जत से जीना चाहते है उन्हें खाते में पैसे और मुफ्त में अनाज देकर ठगने का काम बंद करे। बिहार में हो रहे युवाओं के पलायन को रोककर रोजगार मुहैया कराने को कहा। सभा को प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सह बिहार प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि हर बूथ पर केवल तीस युवाओं को संगठित कर लें तो हम इस लुटेरी सरकार को खदेड़ने में सफल होंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है। मौके पर सुबोध मंडल, गरीब दास, गौरव कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, उपमेयर अमानुल्लाह खां, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कृष्ण झा, प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, बेनीपट्टी विधानसभा प्रभारी गोविंद झा, सुनील झा, जिला महासचिव कन्हैया झा, पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष कृष्णकांत झा गुड्डु,संजय झा सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।