बच्चियों के वैदिक पाठ से हुआ समावर्तन संस्कार
मधवापुर में बच्चियों के वेद पाठ के साथ रैमा में समावर्तन संस्कार आयोजित किया गया। आचार्य सत्यव्रतजी ने गृहस्थ जीवन और दांपत्य बंधन का वैदिक महत्व बताया। उन्होंने गांव वालों से वैदिक युग के आदर्शों को...

मधवापुर, निज प्रतिनिधि। बच्चियों के वेद पाठ के साथ रैमा में समावर्तन संस्कार किया गया। हरियाणा से पधारे आचार्य सत्यव्रतजी ने गृहस्थ जीवन और दांपत्य बंधन समेत अनेक संस्कारों का वैदिक महत्व विषय में विस्तार से लोगों को बताया। वैदिक युग के आदर्शों को जीवन में अपनानाने की अपील गांव वालों से उन्होंने की। सामाजिक कल्याण के लिए हवन की आहूतियां दी गयी। इस मौके पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत आचार्य सुशील ने किया। विंदे दास, गौतम कुमार, पूर्व प्रमुख रत्नेश्वर ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र साह, पूर्व मुखिया जीवछ पासवान, विकास मित्र विनय राम, मुनेश्वर चौपाल, गोविंद कुमार, रामप्रकाश, वेद प्रकाश, ऋषभ आदि मौके पर थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।