Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsTragic Death of Sangita Allegations of Dowry Murder in Laukhahi

दहेज की आग में जली बेटी के वियोग में परिवार बदहवास

लौकही के हिरपट्टी गांव में जगदीश गुप्ता की बेटी संगीता की हत्या के आरोप लगे हैं। मृतका के पिता ने कहा कि दामाद और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। घटना के बाद पुलिस ने अधजले शव को बरामद...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 2 May 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
दहेज की आग में जली बेटी के वियोग में परिवार बदहवास

लौकही, निज संवाददाता। लौकही थाना के हिरपट्टी गांव के जगदीश गुप्ता के घर सन्नाटा छाया हुआ है। उसकी पत्नी मंजू देवी अपनी बेटी संगीता की मौत के खबर मिलने के बाद बेहोस व बदहवास पड़ी हुई है। आस पड़ोस की महिलाएं उसे ढ़ांढस बंधाने में लगी है। आंखों में आंसू भरे मृतिका संगीता के पिता ने बताया कि उसके दामाद और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी पुत्री की हत्या कर दी, फिर चोरी छिपे शव जला रहा था। सूचना के बाद घोघरडीहा थाना पुलिस के सहयोग से घोघरडीहा के नौआबाखर से अधजले शव को बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसे दो पुत्र और एक पुत्री थी। वे अपनी इकलौती पुत्री की शादी वर्ष 2014 में नौआबाखर के रणजीत साह के साथ किया। शादी के बाद से हीं उसकी पुत्री को उसके दामाद और ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। घटना के दिन अहले पुत्री ने फोन पर कुछ बाते कही। दामाद का फोन आया, कहा बेटी को ले जाइये। फिर घर में फोन किया कि तबीयत खराब हो गयी है। जब वे लोग पहुंचे तो पाया कि उसकी हत्या कर शव जला रहा है। उन्होंने अपनी पुत्री के मौत का इंसाफ देने की मांग प्रशासन से की है। बतादें कि मृतिका के मायके में मातम छा गया है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि संगीता अब इस दुनियां में नहीं रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें