जयनगर में रंगेहाथ साइकिल चोर गिरफ्तार
जयनगर के राजहाट गली से एक चोर साइकिल चोरी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार, गिरफ्तार चोर बलराम सहनी है, जो उसराही गांव का निवासी है। चोरी की साइकिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 22 Feb 2025 01:19 AM

जयनगर। शहर के राजहाट गली से साइकिल चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगो ने पकड़ा। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उसराही गांव के आमाटोल निवासी बलराम सहनी है। जिसके पास से चोरी की साइकिल बरामद हुई है। एफआईआर गोवराही निवासी शत्रुधन राम के बयान पर दर्ज हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।