दिल्ली चुनाव: चौथी बार जीते सुन्दरपुर भिट्ठी के संजीव झा
दिल्ली के बुरारी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के टिकट पर संजीव झा चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उनके जीतने पर सुन्दरपुर भिट्ठी गांव में खुशी का माहौल है। संजीव झा ने अन्ना आंदोलन में भाग लिया और...
मधुबनी, निज संवाददाता। दिल्ली के बुरारी विधानसभा से लगातार चौथीबार आम आदमी पार्टी के टिकट पर संजीव झा के विधायक निर्वाचित होने पर रहिका प्रखंड के सुन्दरपुर भिट्ठी गांव में जश्न का माहौल है। स्व. सुशील झा व गायत्री देवी के छोटे पुत्र संजीव झा अधिकारी बनने का सपना लेकर पढ़ाई करने को दिल्ली गये थे। पढ़ाई के दौरान ही भष्ट्राचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अन्ना आंदोलन में संजीव ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं इनकी नजदीकी अरविन्द केजरीवाल से भी हुआ। लगातार आप के संयोजक केजरीवाल ने इन्हें बुरारी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया। संजीव झा के चुनाव जीतकर पुन: विधायक बनने से सुंदरपुर भिट्ठी के साथ साथ जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग विधायक श्री झा के पैतृक घर पर पहुंचकर परिजनों को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी मन्नू कुमार झा ने बताया कि समूचे मिथिला के साथ साथ हमारे जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि अपने कर्तव्यनिष्ठता के बल पर संजीव झा ने पुन: बुरारी विधानसभा में मधुबनी जिले का परचम लहराया है। बधाई देनेवालों में अशोक मिश्रा, इन्द्रदेव ठाकुर,भगबान मिश्रा, स्वराज झा, सोमेश्वर राय आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।