Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsRJD Protests Against Police Brutality and Corruption in Benipatti

पुलिस के रवैये के खिलाफ दिया धरना

बेनीपट्टी में राजद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की दमनकारी नीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार में अपराधों में वृद्धि हुई है। धरना के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 21 Feb 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस के रवैये के खिलाफ दिया धरना

बेनीपट्टी। पुलिस की दमनकारी नीति एवं प्रशासनिक विफलता एवं कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर गुरूवार को एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम बरण राम एवं संचालन भोगेंद्र यादव ने किया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह राजद के जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव दलित,वंचित समाज की आवाज है। उन्होने कटैया में मो. फिरोज के साथ मारपीट करने वाले प्रशिक्षु डीएसपी पर अब तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं होने की घोर निंद की। कहा कि डबल इंजन की सरकार में हत्या,लूट, बलात्कार की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। प्रशासन बेलगाम हो चुका है जिसका परिणाम है मो फिरोज के साथ हुई घटना। न्याय के लिए राजद सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। धरना के बाद राज्यपाल के ना लिखा 13 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। धरना में चरित्तर सदाय, उमेश कुमार राम, मनोज राम, गोपाल रविदास, विजय कुमार यादव, शिव शंकर यादव, अमोल झा, राम विनय प्रधान, राजेंद्र साफी, ओम प्रकाश यादव, कामेश्वर यादव, दया कांत झा, राजेंद्र यादव, फैसल अंसारी, अशोक कुमार यादव, राम बरण यादव, विमल पासवान, राधे पासवान, ललीता देवी, गोपाल साह, गंगा प्रसाद यादव, मो ताहिर अंसारी, अकबर, मो माजिद, रामनाथ यादव, सोनी देवी, सोनू राम, प्रहलाद पासवान, प्रयाग यादव, अबध किशोर भंडारी,राजेंद्र कामत आदि ने भी अपनी बातें रखी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें