Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsRJD Leader Asraf Ali Fatmi Advocates for Tejashwi Yadav as Bihar CM for the Poor s Voice

‘गरीबों की आवाज हैं लालू प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री मो असरफ अली फातमी ने कहा कि लालू यादव गरीबों की आवाज़ हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बासोपट्टी में एक कार्यक्रम में, उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 18 Feb 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
‘गरीबों की आवाज हैं लालू प्रसाद

बासोपट्टी, निज संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद नेता मो असरफ अली फातमी ने कहा कि लालू यादव मजदूर व गरीबो की आवाज़ है। आज के समय में गरीबो के आवाज़ को दबाया जा रहा है। संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर को व उनके लिखित संविधान को अपमान किया जा रहा है। इसलिए सामंतवाद को खत्म कर तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाना है। वे बासोपट्टी प्रखंड के मानसिंहपट्टी पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार की शाम राजद की कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मुखिया मदन पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अब गरीब मजदूर जाग चुका है। केवल कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर तेजस्वी यादव के विजन को बताना है। सांसद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि समाज के दलित पिछडो को आगे लाने का काम लालू जी ने किया। इन वगो को राजनैतिक हिस्सेदारी व बोलने का हक व अधिकार दिलाने का काम किया है। उन्होंने आगामी चुनाव में राजद की बिजली बिल माफ, महिलाओं की कई योजना के बारे घर घर जाकर बताने का आह्वान राजद कार्यकर्ताओं से किया। कार्यकम को पूर्व विधायक सीताराम यादव के साथ प्रदेश सचिव राम बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, राजेश कुमार राजा, चूल्हाई कामत, अरुण कुशवाहा, बबिता कुमारी, अरुण यादव, श्याम मंडल, रामेश्वर महतो, भोगी मंडल, सत्य नारायण पासवान, विष्णुदेव राम, उमेश यादव, राजन मंडल, जामुन मंडल सहित दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें