Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsRevenue Employees in Bihar Strike Services Halted Due to 17-Point Demands

राजस्वकर्मियों की हड़ताल से कचहरी का काम ठप

घोघरडीहा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कचहरी में कामकाज ठप हो गया है। कई लोग बिना काम कराए लौट गए। कर्मचारी 17 सूत्री मांगों जैसे ग्रेड पे वृद्धि और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 6 March 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
राजस्वकर्मियों की हड़ताल से कचहरी का काम ठप

घोघरडीहा,निसं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मंगलवार से राजस्व कचहरी में काम काज पूरी तरह ठप रहा। भूमि संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई। कई लोग बिना काम कराए लौट गए। बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारी सुजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार, विनीत कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में अपने ही जिले में पदस्थापना, ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2800 करने और सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं। राज्यभर के कर्मचारी पटना में धरना देकर उपस्थित दर्ज कराएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर पहले भी प्रशासन को पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मांगे नहीं मानती तो आंदोलन तेज होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें