Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPM Modi to Attend Panchayati Raj Day in Bihar Preparation Meeting Held

पीएम का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात:विधायक

बिस्फी में सिमरी, चहुटा-जगवन मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 24 अप्रैल को पीएम मोदी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। हर बूथ से 100 कार्यकर्ताओं को बुलाने का निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 20 April 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
पीएम का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात:विधायक

बिस्फी, निप्र। सिमरी,बिस्फी, चहुटा-जगवन मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक नाहस-खंगरैठा में हुई।अध्यक्षता सुभाष झा ने की। बैठक में पीएम मोदी के 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में बिस्फी विस से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रत्येक बूथ से कम से कम 100 कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने पर सहमति बनी। बैठक में कार्यकर्ताओं को निमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि पंचायती राज दिवस पर पीएम और सीएम का आगमन 24 अप्रैल को हो रहा है। पिछले 11 वर्षों से पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम देश के किसी न किसी राज्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हैं। पीएम और सीएम इस बार मधुबनी के सिद्धेश्वरस्थान आ रहे हैं। बिहार ही अकेला ऐसा राज्य है जहां दलित, महादलित,अति पिछड़े और गरीब महिलाएं जन प्रतिनिधि बन रही हैं।

के रूप में गरीब का बेटा, बेटी मुखिया,प्रमुख, जिला परिषद और पंसस बन रहे हैं। यह सब भाजपा और विकास पुरूष नीतीश कुमार के कारण संभव हुआ है। बिहार खासकर मिथिलांचल में सड़कों का जाल बिछाया गया है। पीएम मोदी 11 हजार करोड़ की लागत से पश्चिमी कोशी नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए मेगा प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी है।वह दिन अब दूर नहीं जब यह क्षेत्र आरा, सासाराम की तरह धान की फसल के लिए जाना जायेगा। विधायक ने कहा कि निकट भविष्य में मधुबनी हवाई अड्डे से भी छोटे-छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे।इसके लिए 25 करोड़ की राशि स्वीकृत किया गया है।उन्होंने आम लोगों से भारी संख्या में सिद्धेश्वर स्थान पहुंच कर पीएम एवं सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में राजकिशोर मिश्र बुलेट,कन्हाई चन्द्र झा, अमरेश झा, शंभू ठाकुर,रामसकल यादव, भोला चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें