Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPandoul BDO Manoj Kumar Rai Honored for Excellence in Rural Development

उत्कृष्ट प्रदर्शन को पंडौल के बीडीओ मनोज राय सम्मानित

पंडौल के बीडीओ मनोज कुमार राय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पटना में आयोजित समारोह में दिया गया। उनके नेतृत्व में पंडौल प्रखंड में जनकल्याणकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
उत्कृष्ट प्रदर्शन को पंडौल के  बीडीओ मनोज राय सम्मानित

पंडौल। पंडौल बीडीओ मनोज कुमार राय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पंडौल प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार राय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में पंडौल प्रखंड में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतरीन उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मनोज कुमार राय ने कहा कि यह सम्मान समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी ग्रामीण विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। ग्रामीण विकास मंत्रालय के इस आयोजन का उद्देश्य राज्य भर में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारियों को प्रोत्साहित करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें