Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani to Host One-Day Maithili Literary Festival on June 8

मैथिली साहित्य उत्सव में कवियों का लगेगा जमघट

मधुबनी में मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई, जिसमें 8 जून को एक दिवसीय मैथिली साहित्य उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस उत्सव में चर्चित कवियों का जमघट होगा, और युवा साहित्यकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 22 April 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
मैथिली साहित्य उत्सव में कवियों का लगेगा जमघट

मधुबनी। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रीतम कुमार निषाद के अध्यक्षता में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित किया गया‌। आठ जून को एक दिवसीय मैथिली साहित्य उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मैथिली साहित्य उत्सव में चर्चित कवियों का जमघट लगेगा। समिति का मुखपत्र ‘अरुणिमा का प्रकाशन भी किया जायेगा। समिति द्वारा मैथिली के एक युवा साहित्यकार को प्रतिवर्ष दिया जानेवाला ‘नवहस्ताक्षर पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सम्पूर्ण मिथिला और मिथिला से बाहर के प्रतिष्ठित और चर्चित कवि भाग लेंगे। पारंपरिक लोक गीत का गायन होगा। बच्चों के लिए भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिलीप कुमार झा, चण्डेश्वर खाँ, पं.प्रजापति ठाकुर, डा.रानी झा, भावना भारती, रेवतीरमण झा,आशीष कुमार मिश्र, प्रभाष कुमार दमन, छाया मिश्र, श्रीनारायण मिश्र, सुभेश चन्द्र झा, ज्योतिरमण झा बाबा, उदय जायसवाल, दिनेश चन्द्र झा, प्रेमनाथ ठाकुर, कमलेश प्रेमेन्द्र, सोनू कुमार झा, विवेकानन्द झा, गोपाल कुमार, मंजुला झा, गणेश लाल, पवन कुमार झा आदि ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें