Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Faces Cleanliness Crisis Amid Strike Fallout and Garbage Pile-Up

शहर में चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी, लोग बेहाल

मधुबनी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार को शहर के चौक-चौराहों और गलियों में कूड़े का ढेर लगा रहा। निगम के दावों के बावजूद 40 फीसदी सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे। लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 23 Feb 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
शहर में चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी, लोग बेहाल

मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। रविवार देर शाम शहर के चौक-चौराहे, गली-मुहल्ले समेत मुख्य सड़कों पर कूड़े का ढेर जमा था। हालांकि निगम का दावा था हड़ताल खत्म हो गयी है। 40 फीसदी सफाईकर्मी काम पर लौट आये हैं। लेकिन इसका असर रविवार को कहीं दिखा नहीं। शहर में चारों ओर गंदगी पसरी हुई थी। जिसकी दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही थी। सूत्रों के अनुसार रविवार को अधिकतर सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे, जिससे कई इलाकों में झाड़ू तक नहीं लग पाया। बाटा चौक, महिला कॉलेज रोड, गांधी बाजार स्कूल और अन्य कई क्षेत्रों में कचरा दिनभर पड़ा रहा। नगर प्रबंधक राजमणि कुमार ने बताया कि पहली पाली से ही काम शुरू हो गया है। दूसरी पाली में पूरे शहर की सफाई कर दी जाएगी, लेकिन शाम तक सफाई कार्यों में तेजी नहीं आई है। लोग कचरे से भरी गलियों से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

गाइडलाइन का नहीं हो रहा अनुपालन: समारोह के बाद निकलने वाला कचरा और निर्माण मलबा बिना किसी उचित प्रबंधन के सीधे मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर फेंक दिया जाता है। इस कारण पूरे शहर में गंदगी और बदबू फैली हुई है। उस पर से निगम की साफ व्यवस्था लचर होने से शहरवासियों को बेहद नारकीय स्थिति में रहना पर रहा है।

लोगों को बार-बार झेलनी पर रही समस्या, नहीं होता है ठोस निदान

शहरवासियों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में विफल रहा है। आये दिन सफाईकर्मी हड़ताल पर चले जा रहे है जिससे शहरवासियों को गंदगी से निजात नहीं मिल पा रहा है। निगम प्रशासन,आउटसोर्सिंग कंपनी व सफाई कर्मी आपस में बैठक एक बार मसला सुलझा ले ताकी लोगों को बार-बार शहरवासियों को गंदगी की समस्या नहीं झेलनी पड़े।

बहाल होगी बेहतर व्यवस्था

नगर प्रबंधक सह सफाई के नोडल पदाधिकारी राजमणि कुमार ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गयी है। शीघ्र ही बेहतर व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। अवैध विवाह भवन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें