Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsEmpowering Women A Discussion on Education and Self-Reliance in Madhavapur

महिला सशक्तीकरण से बनता है समृद्ध समाज

मधवापुर में महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि मां जीवन की प्रथम शिक्षक होती हैं। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 26 Feb 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण से बनता है समृद्ध समाज

मधवापुर, निज प्रतिनिधि। महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने से नयी पीढ़ी का भविष्य संवरता है। जीवन का प्रथम शिक्षक मां को ही कहा गया है। ये बातें मधवापुर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कस्तूरबा गांधी परियोजना प्लस टू गर्ल्स हाईस्कूल में कहीं। मौका था बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर महिलाओं को आगे आत्मनिर्भर बनाने के लिए विचार गोष्ठी के आयोजन का। प्रभारी हेडमास्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि पढ़ी लिखी महिलाओं की जागरूकता से शिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण होता है। इसलिए उनकी आत्मनिर्भरता के लिए हमें मिल कर कदम बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, नारी प्रताड़ना आदि विषयों पर चर्चाएं हुई। शिक्षिका मधुप्रिया, अनीता, नीतू, शिक्षक ब्रजमोहन कुमार, शैलेश, धनेश्वर, प्रेम सागर आदि मौके पर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें