किसानों के लिए उठाये जा रहे कदम: रामनाथ
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि नए वर्ष में किसानों को लाभ दिखाई देगा और मिथिलांचल...
लौकही, निसं। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार कदम उठा रही है। इससे किसानों को भी कई तरह का लाभ मिलने लगा है। नये वर्ष में इसका परिणाम दिखेगा। वे रविवार को नरहिया में कर्पूरी आवास पर जद यू कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फुलपरास उनका कर्मभूमि है, यहां का बहुत बड़ा जबाबदेही उनपर है। कहा कि बहुत जल्द मिथिलांचल में मखाना उद्योग का प्लांट लगेगा। अपने पूज्य पिता जननायक कर्पूरी ठाकुर की चर्चा करते हुए सभी को उनके जयंती पर आने का आग्रह किया। पत्रकारों द्वारा सीतामढ़ी- जयनगर- लदनियां-लौकहा- लौकही- निर्मली रेल लाइन की स्वीकृति के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर उन्होंने कहा कि वे इस दिशा में विभागीय मंत्री से मिलकर पहल करेगें। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील भी किया। वे अपने सम्बोधन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एवं महावीर मंदिर न्यास के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार साकारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने उनका पाग, शॉल व माला से स्वागत किया। मौके पर बिनोद मंडल,मनोज दास,रविन्द्र कुमार राय,संजय कुमार,देवदत साह,दोरिक पूर्वे सहित बड़ी संख्या में जद यू कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।