सीबीआई ने एक करोड़ से अधिक के गबन में डाककर्मी को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने लौकहा उप डाकघर के पूर्व उपडाकपाल शंभू कुमार यादव को गबन के मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर एक करोड़ से अधिक के गबन का आरोप है। यह मामला 2015-16 का है और यादव फिलहाल निलंबित हैं। उनकी...

मधुबनी/फुलपरास, हिन्दुस्तान टीम। लौकहा उप डाकघर के तत्कालीन उपडाकपाल शंभू कुमार यादव को सीबीआई ने गबन मामले में गिरफ्तार किया है। शंभू के खिलाफ विभाग का एक करोड़ से अधिक के गबन का आरोप है। सीबीआई ने उन्हें फुलपरास के मुरली गांव से शनिवार को गिरफ्तार किया। फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। गबन का मामला सामने आने पर तत्कालीन डाक अधीक्षक ने शंभू कुमार यादव पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से मामले की जांच सीबीआई कर रही है। डाकघर में गबन का मामला वर्ष 2015-16 का है। इस मामले में तत्कालीन उप डाकपाल शंभू कुमार यादव अभी निलंबित हैं। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय प्रधान डाकघर मधुबनी किया गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है।
गबन के मामले में तत्कालीन उप डाकपाल शंभू कुमार यादव आरोपी हैं। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। उनकी गिरफ्तारी की सूचना मुझे नहीं दी गई है। इस मामले में वे निलंबित है और उनका मुख्यालय मधुबनी है।
संतोष कुमार, डाक अधीक्षक, मधुबनी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।