महिला संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
महिला संवाद कार्यक्रम शंकरपुर के मौरा कवियाही पंचायत में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के लाभ बताए गए और जागरूकता...

महिला संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन शंकरपुर। प्रखंड के मौरा कवियाही पंचायत में गठबंधन ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक सौरभ कुमार ने बताया कि महिला संवाद प्रत्येक ग्राम संगठन में किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सभी प्रकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। संवाद में उपस्थित महिलाओं को जागरूकता वाहन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित फिल्में दिखाई गयी और लीफलेट के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। मौके पर कई महिलाओं ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताया।
महिला संवाद में महिलाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जल निकासी के लिए नाला निर्माण एवं पंचायत में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, राशन कार्ड, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की। मौके पर सीसी दिलीप कुमार चौधरी, प्रियंका कुमारी, बीके सुभाष कुमार, चंदन कुमार, जीविका मित्र सोनी कुमारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।