Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsWoman Shot in Chest by Unknown Assailants in Chausa Investigation Underway

घर में सो रही महिला को बुला कर मारी गोली (पेज तीन का लीड)

चौसा में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला को उसके घर से बाहर बुलाकर सीने में गोली मार दी। यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई। महिला को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना का कारण स्पष्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 24 Feb 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
घर में सो रही महिला को बुला कर मारी गोली (पेज तीन का लीड)

चौसा, निज संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रही महिला को बाहर बुलाकर सीने में गोली मार दी। लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड आठ में बदमाशों ने शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे घटना को अंजाम दिया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। घटना का का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड आठ निवासी कैलाश सिंह की पत्नी शांति देवी (50 वर्ष) शनिवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश महिला के घर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने घर के दरवाजा खटखटा कर महिला को बाहर बुलाया। इसके बाद बदमाशों ने बिना कुछ बताए ही महिला पर गोली चला दी। सीने में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। महिला को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गया। सीने में गोली लगने से महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उधर गोली की आवाज सुनकर परिजनन और आस- पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आनन- फानन में महिला को सीएससी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। महिला को गोली मारने की घटना के बाद से परिजन भयभीत हैं। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला को गोली मारने की घटना गांव में चर्चा का विषय बना है। गोलीबारी की घटना को लोग जमीन विवाद और महिला की पुत्री से प्रेम प्रसंग को भी जोड़ कर देख रहे हैं।

थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय नेबताया कि गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

फोटो::::::::::चौसा के लौआलगान में रविवार को घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें