Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTragic Electrocution Claims Life of 10-Year-Old Boy in Jhajhari Bind Toli

करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

ग्वालपाड़ा के झंझरी बिंद टोली वार्ड 9 में शनिवार सुबह करंट लगने से 10 साल के बालक राजन कुमार की मौत हो गई। वह मोबाइल चार्ज कर रहा था और नंगे तार के संपर्क में आ गया। परिजनों ने मदद के लिए अधिकारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 27 April 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झंझरी बिंद टोली वार्ड 9 में शनिवार की सुबह लगभग दस बजे करंट लगने से एक बालक की मौत हो गयी। मृतक बालक राजन कुमार (10) ग्रामीण रघुनंदन महतो का पुत्र बताया गया है। परिजनों ने बताया कि राजन घर में मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी क्रम में वह बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही उसने जोर से चीखा। उसकी चीख सुनकर जबतक घर के लोग दौड़ के आए, तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। बच्चे की मां गीता देवी के करुण विलाप से आसपास के लोग भी गमगीन बने हैं। बच्चे का पिता मजदूरी के लिए फिलहाल गांव से बाहर है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीण बिनोद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। घटना की जानकारी देकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगायी गयी। लेकिन कहीं से कोई मदद का आश्वासन नहीं मिला। लाचार होकर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें