मनुष्य जीवन में शांति के लिए सत्संग जरूरी: गुरुनंदन
कुमारखंड के छर्रापट्टी गांव में तीन दिवसीय संतमत सत्संग का समापन हुआ। स्वामी गुरुनंदन जी महाराज ने कहा कि आधुनिकता के बावजूद मन में शांति की आवश्यकता है। उन्होंने सत्संग के महत्व पर जोर दिया और सभी...

कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव में गुरुवार को तीन दिवसीय संतमत सत्संग का समापन किया गया। कुप्पा घाट आश्रम के स्वामी गुरुनंदन जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आधुनिकता के इस दौर में लोगों के पास संतान, संपत्ति, गाड़ी, बंगला जमीन जायदाद सबकुछ रहने के बावजूद भी शांति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शांति के लिए सत्संग अति आवश्यक है। संत व सत्संग के सानध्यि में आकर बुरा व्यक्ति भी अच्छा बन जाता है। उन्होंने कहा कि जहां सत्संग का आयोजन किया जाता है वहां से कुरीतियों को संतों द्वारा सत्संग प्रवचन के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने सभी जाति, धर्म, सांप्रदाय के लोगों को एक होकर ईश्वर की भक्ति करने को कहा। उन्होंने कहा कि ईश्वर की नजर में सब एक हैं। उन्होंने कहा कि झूठ, नशा, लोभ, ईष्या, चोरी, हिंसा, मोह त्याग कर प्रेम सत्य, अहिंसा, न्याय और त्याग को अपनाकर ही मानव जीवन सफल हो सकता है। मौके पर स्वामी हरेराम महाराज, स्वामी श्यामानंद महाराज, स्वामी बेलो बाबा सहित अन्य संतों ने भी संतमत के सद्धिांतों की व्याख्या की। मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष बिमल प्रसाद यादव, संजीव कुमार सुमन, नत्यिानंद यादव, वष्णिुदेव यादव, अरुण कुमार यादव, सुदष्टि यादव, राजकुमार उर्फ मंटू, संजीव यादव, मुकेश कुमार यादव, धीरज यादव, जगदीश यादव शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।