Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsSpreading Spiritual Wisdom Importance of Gita Study to Combat Mental Pollution

सद्ज्ञान का प्रचार-प्रसार जरूरी: कीर्ति

मधेपुरा में गीता ज्ञान दर्पण के अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। चिंतक कीर्तिनारायण यादव ने कहा कि मानसिक प्रदूषण से मुक्ति के लिए समाज को आध्यात्मिक पथ पर ले जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी को गीता...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 22 Feb 2025 04:44 AM
share Share
Follow Us on
सद्ज्ञान का प्रचार-प्रसार जरूरी: कीर्ति

मधेपुरा, नगर संवाददाता। समाज में समाजिक सद्ज्ञान का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। समाज में फैल रहे मानसिक प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए गीता ज्ञान दर्पण का अध्ययन जरूरी है। यह बातें श्री कबीर ज्ञान प्रकाश केन्द्र गिरीडीह संस्थान से जुड़े अध्यामिक चिंतक-सह सेवानिवृत शिक्षक क ीर्तिनारायण यादव ने कही। उन्होंने क ोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं व क र्मियों क ो सद्गुरू मां ज्ञान लिखित गीता ज्ञान दर्पण के सभी सातों खंड क ी पुस्तक देते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए समाज व देश क ो अध्यात्मिक पथ पर ले जाना आवश्यक है। जिससे समाज में बौद्धिक विकास संभव हो सकें। चिंतक श्री यादव ने कहा कि परिवार सहित समाज में सभी बच्चे, बुजुर्ग सहित अन्य लोगों क ो गीता पाठ कर ज्ञानार्जन करना चाहिए। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजकिशोर यादव, सचिव सदानंद प्रसाद यादव व सहायक सचिव अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि मन क ी शांति ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हम सबके जीवन का लक्ष्य है कि हम अपने जीवन में सत्यम्, शिवम् एवं सुंदरम् क ो प्रकाशित करें। अपने भीतर सत, चित और आनंद अर्थात सचिदानंद का साक्षात्कार करें। मौके पर अधिवक्ता नंदन कुमार, भोला दास, विनोद कुमार, बबलू सिंह, ललिता कुमारी, रूद्रनारायण यादव, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें