Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsRevenue Employees and Panchayat Secretaries Strike Disrupts Work in Puraini
पुरैनी: हड़ताल से अंचल का कामकाज प्रभावित
पुरैनी में राजस्व कर्मचारियों और पंचायत सचिवों की हड़ताल से लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में सभी राजस्व कर्मचारी शामिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 17 May 2025 03:28 AM

पुरैनी। राजस्व कर्मचारियों और पंचायत सचिव की हड़ताल से लोगों का कामकाज प्रभावित हो गया है। राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने से अंचल और राजस्व कचहरी के साथ-साथ ग्राम पंचायतों का काम प्रभावित हो रहा है। राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार ने बताया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनश्चितिकालीन धरना-प्रदर्शन में बिहार के सभी राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी 17 सूत्री मांगें पूरी नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।