Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsOld Faces Dominate Elections in Udakishunganj PACS Results

नौ पैक्सों में छह के अध्यक्ष सीट बचाने में कामयाब

उदाकिशुनगंज के 9 पैक्स के चुनाव परिणाम में मतदाताओं ने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया। 6 पुराने अध्यक्षों ने अपनी सीटें बचाईं, जबकि 3 नए चेहरे चुने गए। बीड़ी रणपाल पैक्स में रत्नेश कुमार यादव ने 1102 मत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराThu, 5 Dec 2024 01:37 AM
share Share
Follow Us on
नौ पैक्सों में छह के अध्यक्ष सीट बचाने में कामयाब

उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के 9 पैक्सों में हुए चुनाव परिणाम में मतदाताओं ने पुराने चेहरों पर अधिक विश्वास जताया है। 9 पैक्स में से अध्यक्ष पद पर 6 पुराने पैक्स अध्यक्ष अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे,जबकि 3 पैक्स में नए चेहरे अध्यक्ष के रूप में चुने गए है। बीड़ी रणपाल पैक्स में रत्नेश कुमार यादव को सबसे अधिक 1102 मत मिले,जबकि उनके निकटतम निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चंद्र भूषण क ो मात्र 502 मत मिले। नयानगर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए पिंकी देवी 430 मत प्राप्त कर विजयी रही, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू शर्मा को 375 मत मिले। किशुनगंज के निर्वाचित अध्यक्ष मंटू कुमार यादव को 685 वोट मिले,जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध मंडल को 282 मत मिले। पीपड़ा करौती पैक्स में रंजन कुमार को 880 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी निखिल कुमार को 323 मत मिले हैं। जौतेली पंचायत से सुरेंद्र मेहता को 921 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथलेश मेहता को 485 मत मिले। बुधमा पैक्स से पूजा कुमारी को 324 मत मिले. जबकि उनके निकटतम प्रतिबंध रंजीत सिंह को 102 मत मिले। रहटा फनहन पैक्स से तुषार कुमार पोद्दार को 365 मत मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मो. मसूद आलम को 256 मत मिले।शहजादपुर पैक्स से रमाशंकर सिंह को 872 मत मिले. जबकि ध्रुव झा को 427 मत मिले. वही रामपुर खोड़ा पैक्स से धीरेन्द्र यादव को 433 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार सिंह को 335 मत मिले। मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर सुबह से ही प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ लगी रही रही। समर्थक पल-पल अपने पैक्स अध्यक्ष केजीत के लिए उत्साहित नजर आए। उन्होंने मतगणना स्थल से बाहर निकलने वाले लोगों से मतगणना संबंधित जानकारी लेते रहे। पैक्स अध्यक्ष का परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों में उत्साह की लहर फैल गयी। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी संख्या में मौजूद रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें