Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsInauguration of Three-Day Singheshwar Festival with Local Dignitaries

साढ़े सात हजार वर्ष पुराना सिंहेश्वर स्थान का इतिहास

सिंहेश्वर महोत्सव का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने सिंहेश्वर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराFri, 7 March 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
साढ़े सात हजार वर्ष पुराना सिंहेश्वर स्थान का इतिहास

सिंहेश्वर। निज संवाददाता स्थानीय मवेशी हाट के विशाल में तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, मुख्य पार्षद पूनम देवी, एडीएम अरुण कुमार, मधेपुरी सहित अन्य मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर नरेंद्र नारायण यादव ने कहा की देवाधीदेव महादेव देवताओं के देव हैं। भगवान शिव जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की साढ़े सात हजार वर्ष पुराना सिंहेश्वर स्थान का इतिहास रहा है। यह स्थल तीन युगों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा सिंहेश्वर की विकास के लिए सरकार से और राशि मिलेगी।

विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि सिंहेश्वर की पावन धरती आध्यात्मिक धरोहर है। यहा पूरे देश विदेश व राज्य के कोने कोने से श्रद्धालु आते हैं। सिंहेश्वर के इस राजकीय महोत्सव को राष्ट्रीय महोत्सव बनाने की दिशा मे पहल की जरूरत है। सिंहेश्वर को राष्ट्रीय फलक पर लाने का हम सभी मिलकर कोशिश करें। सरकार ने चार सौ करोड़ में मात्र 90 करोड़ का आवंटन सिंहेश्वर के विकास के किया है। जबकि सिंहेश्वर के विकास को लेकर चार सौ करोड़ की जरूरत है। सरकार से मांग करते हैं की चार सौ करोड़ सिंहेश्वर को मिले।

स्वागत भाषण देते हुए एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा जिला प्रशासन न्यास समिति के समन्वय से मंदिर बेहतर कार्य कर रही है। सिंहेश्वर स्थान के सांस्कृतिक इतिहास के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा राज्य अलावे पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु भक्तजन बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा करने आते हैं। महोत्सव में आस्था एवं श्रद्धा के साथ आयोजित मनोरंजन के साधन का भरपूर लाभ उठाते हैं। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि महोत्सव में आने वाले सभी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा मिले तीन दिनों तक सुरक्षित मनोरंजन एवं आस्था व श्रद्धा से भरी यात्रा उपलब्ध कराया जाए । एडीएम ने इस मौके पर बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए घोषित 90 करोड़ रुपए की राशि से बाबा मंदिर नए रूप से दिख सकेगा। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधाओं में भी विस्तार किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 90 करोड़ की राशि को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। एंकर की भूमिका पृथ्वी राज यदुवंशी ने बखुबी निभाया।

उद्घाटन कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक चेतनानंद झा, एनडीसी पंकज कुमार घोष,जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण,वरीय उप समाहर्ता, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव चंद्र चौधरी, उप प्रमुख मुकेश कुमार, मुख्य पार्षद पूनम देवी, शिवचंद्र चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल न्यास के मदन मोहन सिंह, विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार ठाकुर आदि मौजूद रहे।

----

::स्वागत नृत्य से हुई कार्यक्रम की शुरुआत::

स्थानीय रंगकर्मी विकास कुमार के निर्देशन में निखिल यदुवंशी के नेतृत्व में नृत्यालय संस्थान के कलाकारों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रस्तुति में काजल कुमारी,

नेहा कुमारी, नैंसी कुमारी, श्रुति कुमारी, मेघा कुमारी, मौसम कुमारी बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद सिंहेश्वर मंदिर के पंडितो द्वारा स्वाति शिव महाआरती भव्य मंचन किया गया। नवाचार रंग मंडल ने समूह नृत्य के माध्यम से शिव आराधना का भक्तिमय प्रस्तुति दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।