Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsFormation of Singheshwar Block Barber Union and One-Day Strike for Demands

सिंहेश्वरनाथ मंदिर में पांडा व नाई समाज अलग अलग लेंगे अपना दक्षिणा

सिंहेश्वर में शारदा सुमन विवाह भवन में प्रखंड नाई संघ का गठन किया गया। नव गठित संघ ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की और मंदिर में पांडा बाबा और नाई समाज की दक्षिणा लेने की मांग की। अध्यक्ष संजय ठाकुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 15 Feb 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
सिंहेश्वरनाथ मंदिर में पांडा व नाई समाज अलग अलग लेंगे अपना दक्षिणा

सिंहेश्वर । निज संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शारदा सुमन विवाह भवन में बैठक कर प्रखंड नाई संघ का गठन किया गया। वहीं शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर नव गठित सिंहेश्वर प्रखंड नाई संघ के पदाधिकारी और सदस्य एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान नाई संघ द्वारा मांग रखा गया मंदिर में पांडा बाबा अपना दक्षिणा लेंगे और नाई समाज अपना दक्षिणा लेगा। बाबा मंदिर में इस बात की मंजूरी मिल गई। मौके पर अध्यक्ष ने कहा की आज नाई समाज एक मंच पर आये हैं। हड़ताल से नाई एकता को सफलता मिली है। अगर हम ऐसे ही एकजुट होकर चलेंगे तो आगे भी हमें ऐसे कई सफलता मिलेगी । संजय ठाकुर बने प्रखंड नाई संघ के अध्यक्ष :

इससे पहले बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड नाई संघ के अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल ठाकुर, सचिव पद के लिए पवन कुमार ठाकुर, उपसचिव पद के लिए संजीव कुमार ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए गाणों ठाकुर, निगरानी टीम में भवेश कुमार ठाकुर, सूचना पदाधिकारी दिलीप कुमार ठाकुर को मनोनित किया गया।

वहीं सदस्य के रुप में सुनील ठाकुर , उदय ठाकुर, अनमोल ठाकुर, राजेश ठाकुर, पंकज ठाकुर, विकाश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सोनू ठाकुर, आशीष ठाकुर एवं अन्य ठाकुर को शामिल किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें