दलित समागम रैली को ले जनसंपर्क
मधेपुरा में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर द्वारा 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम रैली की तैयारी के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मोनिका ठाकुर ने दलित टोले में जाकर...

मधेपुरा। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर क ी ओर से पटना के गांधी मैदान में 28 फरवरी क ो आयोजित दलित समागम रैली क ी तैयारी क ो लेकर जनसंपर्क अभियान जारी है। हम पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष मोनिका ठाकुर ने टीम के साथ सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेहरी, मानपुर, रूपौली, दुलार-पिपराही और कमरगामा पंचायत के दलित टोले में जाकर दलितों सहित अन्य लोगों से दलित समागम रैली में भाग लेने क ी अपील क ी। उन्होंने कहा कि देश क ी आजादी के 78 साल बाद भी दलित समाज क ो राजनीति में न तो उचित भागीदारी मिल पायी है और न ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो पाया है। मौके पर मोनिका ठाकुर, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।