Congress Meeting Highlights Unity for Upcoming Assembly Elections in Chowasa प्रत्येक घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने पर चर्चा, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsCongress Meeting Highlights Unity for Upcoming Assembly Elections in Chowasa

प्रत्येक घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने पर चर्चा

चौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुटता पर चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराTue, 29 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
प्रत्येक घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने पर चर्चा

चौसा, निज संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार ने की। बैठक में कांग्रेस के कोसी प्रमंडील प्रेक्षक संजय महाराज ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता प्रत्येक घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान शुरू करेंगे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक बूथों का लिस्ट और कार्यकर्ताओं के तैनाती की सूची उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श किया गया। जिला डेलिगेट सदस्य गौतम उत्सव ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करने सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। मौके पर घैलाड प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार यादव, शंभू प्रसाद सिंह, लख्खी शर्मा, मो. रईस, परमानंद साह, मो. नैयर आलम, ओम प्रकाश शर्मा, प्रमोद यादव, शबनम खातुन, उमर अली, महेश कुमार, शंकर सिंह, चंदेश्वरी ठाकुर, मो. शौकत अली, सदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।