Hindi NewsBihar NewsMadhepura News89th Trimurti Shiv Jayanti Celebration at Brahma Kumaris Om Shanti Bhavan

ज्ञान के कमी से मानव में परेशानी अंदर: भगवती दीदी

आलमनगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन में 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में शिव झंडोतोलन और प्रवचन का आयोजन किया गया। राजयोगिनी भगवती...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराTue, 25 Feb 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
ज्ञान के कमी से मानव में परेशानी अंदर: भगवती दीदी

आलमनगर एक संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन में 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। सोमवार को ओम शांति भवन में शिव झंडोतोलन और प्रवचन का आयोजन का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सीमांचल और राजविराज क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी भगवती दीदी, मीरा दीदी, अर्चना दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। राजयोगिनी भगवती दीदी ने कहा कि ज्ञान की कमी से मानव में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और नफरत जैसी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। इससे समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं। अगर भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को नहीं अपनाया गया तो समाज में जीना मुश्किल हो जाएगा। सत्संग से प्राप्त शक्तियां, सद्गुण और विवेक ही असली संपत्ति हैं। जिससे जीवन में सुधार लाया जा सकता है। सिमराही सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों ने समाज में श्रेष्ठ चरित्र निर्माण की मुहिम चला रखी है। मीरा दीदी ने कहा कि शिवरात्रि का वास्तविक महत्व यह है कि अपने अंदर की बुराइयों को नाश करना ही सच्चे शिवरात्रि मनाना है। कार्यक्रम का संचालन बीके किशोर ने किया। मौके पर बीके शशिरंजन, शशि भुषण पासवान, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, नीतीश कुमार निराला, विनोद कुमार, रोशन कुमार, सौरभ कुमार, अनीता देवी, सुनीता देवी, चंचल देवी, मीना देवी, बीके तनुजा, बीके साक्षी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

फोटो कैप्शन

1,2. आलमनगर ओम शांति भवन में आयोजित शिव जयंती महोत्सव में शामिल दीदी व श्रद्धालु

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें