Hindi Newsबिहार न्यूज़Lover eloped with girl second time to record statement in court shoot her cousin brother

प्रेमिका को दूसरी बार घर से भगाया, पहले केस में गवाही करवाई, साले को गोली मार दी

  • पटना के परसा बाजार इलाके में एक आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के चचेरे भाई को गोली मार दी। आरोपी लड़की को दो बार घर से भगा चुका है। लड़के ने लड़की को दूसरी बार भगाने के बाद उसे कोर्ट ले जाकर पहली बार भागने वाले केस में उसकी अपने पक्ष में गवाही भी करवा दी।

Ritesh Verma हिन्दुस्तान, फुलवारी शरीफMon, 12 Aug 2024 06:01 AM
share Share

पटना के परसा बाजार इलाके में एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को दूसरी बार घर से भगाने के बाद कोर्ट में ले जाकर पहली बार भगाने के केस में लड़की की अपने पक्ष में गवाही करवा दी है। पुलिस उसे खोज ही रही थी कि उसने लड़की के चचेरे भाई को गोली मार दी जिसका इलाज चल रहा है। लड़का और लड़की एक ही गांव के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की खोज चल रही है। दूसरी बार भागी लड़की को कोर्ट ने नाबालिग होने के कारण रिमांड होम भेज दिया था क्योंकि उसने पहली बार भागने के केस में कोर्ट को बताया कि वो अपनी मर्जी से गई थी और परिवार ने जिस लड़के पर केस किया है, उससे वो शादी कर चुकी है। 

परसा बाजार थाना के थानेदार ने बताया कि घटना गुरुवार की है जिसमें सुईथा गांव में एक लड़के को गोली मारी गई है। आरोप है कि गांव के ही छोटू कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारी है। छोटू 2022 में गांव की ही एक लड़की को प्रेम-प्रसंग में लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। उस मामले में छोटू के ऊपर केस चल रहा है। इसी बीच छोटू उस लड़की को लेकर फिर लेकर फरार हो गया। कोर्ट में ले जाकर गवाही दिलवाई जिसमें लड़की ने लड़के के समर्थन में बयान दिया। 

इंस्पेक्टर के बाद बीएलओ को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, पति दीवार फांदकर भागा, खूब पिटी युवती

लड़की ने कोर्ट से कहा कि उसने लड़के से शादी कर ली है और लड़के के साथ ही रहना चाहती है। लड़की के नाबालिग होने की वजह से कोर्ट ने नवादा के रिमांड होम में भेज दिया। दूसरी बार लड़की को भगाने के बाद से लड़का फरार चल रहा था। गुरुवार को अचानक वो गांव पहुंचा और लड़की के परिवार वालों से झगड़ा करने लगा। इसी क्रम में बात बढ़ गई और दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। इसी झगड़ के दौरान लड़की के चचेरे भाई को गोली मार दी गई। 

डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि जिस लड़के को गोली लगी है, उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाला युवक घायल लड़के की चचेरी बहन को प्रेम-प्रसंग में पहले भगा चुका है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें