फोटोग्राफर सुबोध सागर को श्रद्धांजलि
फोटोग्राफर सुबोध सागर को श्रद्धांजलि

सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। एक हिन्दी दैनिक अखबार के मुंगेर फोटोग्राफर सुबोध सागर के निधन पर यहां के आईएफडब्ल्यूजे से जुड़े पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी है। पहले स्वतंत्र पत्रकारिता और फोटोग्राफ्री करने वाले पत्रकार स्व. सागर करीब 1990 के आस पास नवभारत टाइम्स में जुड़े और इसके बाद हिन्दुस्तान में आ गए। उस समय मुंगेर में लखीसराय था। इस कारण से वे सूर्यगढ़ा, लखीसराय एवं मुंगेर में अपनी फोटोग्राफी के लिए लोकप्रिय थे। इस संवाददाता के साथ मनोज कुमार मानो, डॉ. विजय विनीत, स्व. अभयदेव आदि के साथ मैत्रिपूर्ण संबंध था। वे सूर्यगढ़ा व लखीसराय बराबर आते थे। बाद में लखीसराय जिला के बनने पर मुंगेर जिले से फोटोग्राफी कर रहे थे। इस जिले का भी शुरू में कुछ दिनों तक मुंगेर हिन्दुस्तान कार्यालय से संबंध होने के कारण संवाददाताओं का आना जाना रहा। वे बड़े व्यवहार कुशल, मृदुभाषी और प्रखंड के संवाददाताओं से स्नेह रखते थे एवं मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनकी फोटोग्राफी की सराहना होती थी। आईएफडब्ल्यूजे से जुड़े पत्रकारों ने अपनी श्रद्धांजलि दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।