Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTransforming Mahjanma Kodaasi New Deep Boring Scheme to Address Water Crisis

महजनमा कोड़ासी में पेयजल व्यवस्था होगी दुरूस्त

महजनमा कोड़ासी में पेयजल व्यवस्था होगी दुरूस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 5 March 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
महजनमा कोड़ासी में पेयजल व्यवस्था होगी दुरूस्त

चानन, निज संवाददाता। भलूई पंचायत के आदिवासी इलाका महजनमा कोड़ासी की तस्वीर अब बदलने वाली है। पूर्व डीएम अमरेन्द्र कुमार आदिवासी इलाकों की तस्वीर बदलने का प्रयास किए थे। महजनमा कोड़ासी में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना से डीप बोरिंग की स्वीकृति दी गई है। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां के लोगों को कई समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। हर घर नल जल योजना के लाभ से लोग अब भी महरूम है। गर्मी के दिनों में यहां की महिलाओं को पानी के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ता था। घर की महिलाएं सर पर टीना, तसला, डेकची लेकर कछुआ जंगल से गुजरी पइन से पानी भरकर लाती है, तब जाकर घर का खाना बन पाता है। ग्रामीण चांदो देवी, ममता कुमारी, पूजा देवी, शोभा देवी, बुधनी देवी, रंजु देवी, मीणा देवी, सुमित्रा देवी आदि ने कहा कि करीब ढ़ाई सौ की आबादी पर मात्र एक जीर्ण-शीर्ण कुंआ है, जहां महिलाएं सुबह से ही लाइन में लग जाती है। वार्ड का बनाबट ठीक नहीं रहने से यहां हर घर नल जल का लाभ भी नहीं मिल सका है। महजनमा कोड़ासी की महिलाएं गर्मी, बरसात या फिर कड़ाके की ठंड में भी पानी को सहेज कर रखती है। गर्मी के दिनों में यहां हर साल पानी की समस्या होती है। टोले के आस पास एक कुंआ है, जहां लोग स्नान सहित अन्य काम करते है। गर्मी में कुंआ भी दगा दे जाता है। नल जल योजना के लिए अलग से बोरिंग कर पाइप बिछाना पड़ेगा। गांव की महिला हेमंती देवी, फूलवा देवी, डैजू देवी, मालती देवी, चंपा देवी आदि ने कहा कि पानी के लिए गर्मी में हमेाा दुर्गति होती है। मुखिया के नजर में: पंचायत मुखिया प्रदीप पासवान ने कहा कि महजनमा कोड़ासी में पानी की काफी जटील समस्या वर्षो से चली आ रही है। वर्तमान में पहाड़ से गिरने वाले पानी का लोग उपयोग करते है। गर्मी में स्थिति भयावह होती है। पानी की समस्या समाधान को लेकर प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही सुविधा उपलब्ध होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें