Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTransfer of Lakshisarai Cyber DSP Suchitra Kumari to Muzaffarpur West

साइबर डीएसपी सुचित्रा का ट्रांसफर

साइबर डीएसपी सुचित्रा का ट्रांसफर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 10 March 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
साइबर डीएसपी सुचित्रा का ट्रांसफर

लखीसराय, हि.सं.। लखीसराय साइबर डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी का लखीसराय से स्थानांतरण हो गया है। सरकार के गृह विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में सुचित्रा को मुजफ्फरपुर पश्चिम का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन बनाया गया है। रविवार को गृह विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है। वहीं सीवान के अनुमंडल पदाधिकारी टू अजीत प्रताप सिंह चौहान को लखीसराय का बनाया साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं लखीसराय में रहे प्रशिक्षु डीएसपी आकाश किशोर का भी पदस्थापन गृह विभाग द्वारा किया गया है। आकाश किशोर पुलिस उपाधीक्षक के पद पर अपराध अनुसंधान विभाग में पोस्टिंग किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।