Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTragic Accident in Bihar Two Elderly Women Killed by Uncontrolled DJ Vehicle

डीजे वाहन के पलटने से दो वृद्धा की दबकर मौत, एक घायल

डीजे वाहन के पलटने से दो वृद्धा की दबकर मौत, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 12 May 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
डीजे वाहन के पलटने से दो वृद्धा की दबकर मौत, एक घायल

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के अरमा पंचायत के बाकरचक गांव में गत शनिवार की देर रात एक डीजे लदे पिक अप गाड़ी के अनियंत्रित होने तथा कुचल जाने से दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई एवं एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव के भूखन साव की 65 वर्षीय पत्नी मालती देवी एवं फुचो महतो की पत्नी 70 वर्षीय पार्वती देवी उर्फ बिक्की देवी के रूप में हुई। बगल का एक युवक भी घायल हो गया। संपर्क सड़क पर राजेश कुमार और रामबालक महतो की लगी बाइक गाड़ी के टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई।

निरंजन कुमार का साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांव वालों के अनुसार अगर दोनों बाइक और साइकिल में टक्कर नहीं होती तो और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गांव वालों की सूचना पर माणिकपुर थाना की पुलिस थानाध्यक्ष रंधीर कुमार की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष रंणधीर कुमार ने कहा कि परिजनों के कहने पर रविवार की सुबह में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर हॉस्पीटल भेज दिया गया है। अब तक कोई लिखित आवेदन प्राथमिकी के लिए नहीं दिया गया है। डीजे लदे वाहन के अनियंत्रित होने से यह घटना घटी है। पुलिस के द्वारा डीजे का सामान एवं वाहन को जब्त को कर लिया गया है। वहीं प्रतिबंधित डीजे के उपयोग एवं घटना होने के संबंध थानाध्यक्ष ने कहा कि शादी विवाह में डीजे के उपयोग के लिए अनुमति लेना आवश्यक नहीं है। शादी विवाह में डीजे प्रतिबंधित भी नहीं है। वहीं इस संबंध में एसडीएम चंदन कुमार ने कहा कि डीजे पूर्णतया प्रतिबंधित है। सामाजिक रूप से जागरूक होकर लोगों को शादी विवाह के मौके पर डीजे का अनुमति लेना चाहिए। थानाध्यक्ष के स्तर से प्रतिवेदन मिलने के बाद डीजे पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें