Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTractor-Pickup Collision Injures Four Near Halasi Bihar

पिकअप ट्रैक्टर की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

पिकअप ट्रैक्टर की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 28 Feb 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
पिकअप ट्रैक्टर की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

हलसी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित घोंघसा गांव के समीप एक ट्रैक्टर वाहन में पिकअप वाहन ने पीछे जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए। जहां आनन फानन में राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दिया। जहां मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने एम्बुलेंस के मदद से पांचों घायल को इलाज हेतु सीएचसी हलसी में भर्ती कराया।उधर घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वही पुलिस दोनों वाहन को कब्जे में ले ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई जिले के चंदवाड़ा गांव से एक ट्रैक्टर पर तीस महिला पुरुष सवार होकर जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आचारडीह गांव में हो रहे सत्संग में शामिल होने के लिए निकले थे। वे सभी हलसी बाजार होते हुए घोंघसा गांव के समीप पहुंचे जहां शौच करने के लिए वाहन को सड़क किनारे लगाया गया। सड़क किनारे वाहन लगाकर कुछ लोग शौच करने चले गए एवं कुछ लोग वाहन पर ही बैठे थे। तभी अचानक लखीसराय की ओर से आ रही पिकअप वाहन संख्या बीआर 53ए 8957 ने ट्रैक्टर वाहन को पीछे से ही टक्कर मार दिया।जिसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वही ट्रैक्टर वाहन पर सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसमे एक व्यक्ति का दोनों पैर टूट गया। वहीं मौका देख पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। घायल की पहचान जमुई जिले के चंदवाड़ा गांव निवासी विनो पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरि पासवान, खीरू पासवान के 65 वर्षीय पुत्र पुरन पासवान, 65 वर्षीय गौरी मांझी, विष्णुदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र सीताराम पासवान तथा भोला पासवान के 60 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में की गई है। सभी घायल का सीएचसी हलसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। दोनों वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग जमुई सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। चार लोग घायल है। जिसमे एक व्यक्ति को रेफर किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें