Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsThree-Day Yagya for Pran Pratishtha of Maa Bhagwati in Chaurahi Village

मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ आयोजित

मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 22 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ आयोजित

हलसी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौरही गांव में श्री श्री 1008 मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार को 151 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया। जिसका शुरुआत जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार उर्फ डब्लू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र राय, हलसी पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार, ललन सिंह इत्यादि ने फीता काटकर कलश शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया। जहां से कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे व ढोल के साथ संपूर्ण ग्राम भ्रमण करते हुए ग्रामीण तालाब तक पहुंचा। तालाब पर ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद यजमान सहित कन्याओं ने कलश में शुद्ध जल भरा गया। तत्पश्चात कलश शोभा यात्रा यज्ञ मंडप तक पहुंचा। कलश शोभा यात्रा समापन के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी जय माता दी, जय श्री राम के जयघोष लगाते दिखे। इस संबंध में यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिन के यज्ञ में पूज्य पंकज शास्त्री श्रीधाम वृंदावन के द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। वहीं रात्रि में भव्य जागरण की व्यवस्था की गई है। वही अंतिम दिन हवन व भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें