स्कार्पियों के धक्का से किशोरी की मौत, मां बेटा घायल
स्कार्पियों के धक्का से किशोरी की मौत, मां बेटा घायल

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा बाजार में यूको बैंक और प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के बीच एनएच 80 पर मंगलवार को एक किशोरी की मौत स्कार्पियों से धक्का लगने से हेा गई। मृतक वैष्णवी कुमारी (15) अपने मां रजनी देवी (43) एवं भाई सुजल कुमार शर्मा (20) के साथ बड़ी दुर्गा स्थान से पूजा करके एनएच 80 होते हुए अपने घर सलेमपुर गांव लौट रही थे। इसी दौरान खगड़िया से आ रही स्कार्पियो गाड़ी के धक्के से युवती की मौत हो गई एवं जबकि उसकी मां एवं भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतका सलेमपुर गांव के मनोज शर्मा की पुत्री थी एवं घायल सुजल कुमार शर्मा पुत्र एवं रजनी देवी पत्नी है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्कार्पियो के धक्का लगने से मृतका दूर तक पहिए में घसीटती चली गई। दूसरे किनारे बैरियर से टकरा गई। श्री शर्मा की पुत्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। अन्य लोग भी सड़क पर गिर पड़े। इर्द गिर्द के लोगों ने हल्ला करना शुरू किया और पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष भगवान राम की अगुवाई में अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और अन्य पुलिस बलों ने गाड़ी को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक जिला के किऊल थाना क्षेत्र के खगौर किऊल निवासी दीपक कुमार है। घायलों को पुलिस के सहयोग से सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। सुजल शर्मा और उनकी मां का उपचार किया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष भगवान राम ने पुष्टि की। शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा। लखीसराय से शव ढ़ोने वाली गाड़ी के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोजपा आर के उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, पूर्व मुखिया प्रियरंजन कुमार समेत अन्य ने हॉस्पीटल परिसर तथा घर पर जाकर मनोज शर्मा को ढ़ांढ़स बंधाया। सीएचसी परिसर से लेकर घर का माहौल गमगीन था और परिजनों की रूलाई रूक नहीं रही थी। सलेमपुर गांव माणिकपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।