Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsSudden Temperature Rise Threatens Wheat and Mustard Crops Farmers Advised on Mitigation

उचित रसायन के छिड़काव से पौधों होगा रोगमुक्त

उचित रसायन के छिड़काव से पौधों होगा रोगमुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 28 Feb 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
उचित रसायन के छिड़काव से पौधों होगा रोगमुक्त

कजरा, ए.सं.। तापमान में हुई अचानक वृद्धि के कारण गेहूं, सरसों एवं रबी फसलों में इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से गेहूं के उत्पादन में कमी आ सकती है। इसके बचाव के लिए किसान हवा शांत रहने पर सिंचाई कर सकते हैं। उचित रसायन का छिड़काव पौधों को रोग से बचाएगा। तने में गांठ और पुष्पन के बाद पत्तो पर 0.2℅ पोटैशियम ऑर्थोफॉस्फेट या 0.2 प्रतिशत पोटैशियम नाइट्रेट का छिड़काव करने से पौधों की गर्मी के प्रति सहनशीलता बढ़ेगी। तापमान में हुई अचानक वृद्धि के कारण भूरा रतुआ रोग लगने की आशंका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें