Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsScience Exhibition Sparks Curiosity Among Students in Surya Garha

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 23 Feb 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मानूचक के उत्कम्रमित प्लस टू हाई स्कूल और पटेलपुर के संस्कृत मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप भी इनके साथ थे। प्रदर्शनी आई हुई थी और इसमें पर्यावरण, जलवायु, पेड़-पौधों, मानव शरीर, आदि विषय से संबंधित सचित्र जानकारी दी हुई थी। गाइड के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बीडीओ ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाने के लिए यह प्रदर्शनी उपयोगी है। आगामी 27 तक यह चलेगा। दसरी ओर विद्यार्थियों के लिए जाने के लिए ही गाड़ी थी। उन्हें स्कूल से आने में एनएच 80 पर पैदल चलकर आना पड़ा। लोगों ने कहा बस से आने जाने की व्यवस्था स्कूल के सामने से रहना चाहिए। पैदल चलकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने से सड़क पर खतरे की आशंका रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें