खाबा राजपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीते प्रकाश कुमार
खाबा राजपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीते प्रकाश कुमार

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पटेल नगर स्थित पूर्व अध्यक्ष के आवास पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश कुमार का सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान खाबा राजपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष सह मुंगेर जमुई के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, वरीय अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी, प्रसिद्ध व्यवसायी प्रवीण कुमार सोनी, एस के सुमन ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश कुमार को बुके देकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सूर्यगढा प्रखंड अंतर्गत खाबाराजपुर पैक्स चुनाव में प्रकाश कुमार उर्फ जेपी रेकॉर्ड मतों से जीत गए है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मंटू महतो को 306 मतों के भारी अंतर से हराया। प्रकाश महतो को 419 मत मिले, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी मंटू महतो को 113 मत मिले। इससे पहले भी प्रकाश कुमार उर्फ जेपी खाबा राजपुर पैक्स से 2009 में अध्यक्ष पद पर जीते थे। 11 सदस्यीय खाबा राजपुर पैक्स में पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें पिछड़ा वर्ग सदस्य के रूप में गिरीश कुमार एवं अनीता कुमारी, सामान्य वर्ग से शकुंतला देवी, माधुरी देवी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से सीता देवी पहले ही निर्विरोध घोषित हो गए। इनके विरुद्ध को कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं किया। जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग से अंगद शर्मा, अनुसूचित जाति वर्ग से मुकेश कुमार तथा रंजीत कुमार राणा, विनोद पासवान एवं बीतन महतो सामान्य वर्ग से निर्वाचित हुए। खाबा राजपुर पैक्स से अध्यक्ष सहित 12 सदस्यीय प्रबंध कमिटी के चुनाव जीतने पर वरीय अधिवक्ता रमेश त्रिपाठी, प्रसिद्ध व्यवसायी प्रवीण कुमार सोनी एवं एस के सुमन ने उन्हें बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।