मगही महोत्सव 2025 का आयोजन एक मार्च को
मगही महोत्सव 2025 का आयोजन एक मार्च को

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार एवं नवादा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मगही साहित्य सम्मेलन सह भाषाई कार्यशाला के मगही महोत्सव का भव्य आयोजन एक मार्च को हरिश्चंद्र स्टेडियम नवादा में होगा। यह आयोजन मगही भाषा, साहित्य, लोक संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। मगध की पावन भूमि पर आयोजित इस ऐतिहासिक महोत्सव में मगही साहित्य, लोककला, संगीत एवं संस्कृति को समर्पित विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। इसमें बिहार प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, शोधकर्ता, कलाकार एवं मगही प्रेमी भाग लेंगे। बिहार सरकार एवं नवादा जिला प्रशासन की सराहनीय पहल के लिए भूरी भूरी प्रशंसा मगह क्षेत्र में हो रही है। बिहार सरकार एवं नवादा जिला प्रशासन द्वारा मगही भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित है। अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालमणि विक्रांत, महासचिव डा. प्रो. नागेंद्र नारायण और गीतकार डा. शिवेंद्र नारायण सिंह तथा राम रत्नाकर सिंह ने जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।